मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 198 युवक-युवतियां विवाह के बंधन में बंधे

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तहसील बिसौली क्षेत्र में तीन ब्लाकों के 198 युवक युवतियों को विवाह के बंधन में बांधा गया।
ब्लाक एवं नगर पालिका बिसौली, ब्लाक आसफपुर, नगर पंचायत एवं ब्लॉक वजीरगंज और नगर पंचायत मुड़िया के 198 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। एसडीएम कल्पना जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लाक प्रमुख आसफपुर ओम किशन, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक एवं मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से आशीर्वाद दिया। ब्लाक प्रमुख ओम किशन ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार भाजपा सरकार गरीब मजलूम और कमजोरों के साथ खड़ी है। लोग बेटी होते ही शोक में डूब जाते थे कि इसका विवाह कैसे करेंगे। अब इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार ने ले ली है। दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा यह हम सबका सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति का अच्छे से ख्याल रख रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिसौली अमित पाठक ने कहा बेटियां खुशी – खुशी अपने ससुराल जा रही हैं। सरकार उनके खुशियों का सामान कर रही है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कल्पना जायसवाल, बीडीओ नितिन कुमार, एडीओ समाज कल्याण राजेश कुमार, हरीश उपाध्याय, भूपेंद्र, लोकमान्य आदि मौजूद रहे।

जनमत एक्सप्रेस के लिए आईएम खांन की रिपोर्ट; जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *