बदायूॅं जनमत। 26 जनवरी के अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक महोत्सव “न्यूक्लियस-थर्ड एडिशन” 3.0 का शुभारंभ किया गया। देशभक्ति के रंगों और युवाओं के जोश से सराबोर इस आयोजन ने पूरे कॉलेज परिसर को उत्सवमय वातावरण से भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खेल समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ वेंकट नारायण सहित डॉ. मनीष सिंह, डॉ. मुख्तियार हुसैन, डॉ. अभिलाष यादव, डॉ. सुचेता यादव, डॉ. लालेंद्र, डॉ. अमित कुमार, डॉ. पुनीत, डॉ. नितेश पति तिवारी एवं डॉ. अर्जीत गंगवार, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. शफी, डॉ. टिंकू, डॉ. जया, डॉ. विपिन, डॉ. वैशाली, डॉ. स्वेता आदि अतिथि उपस्थित रहे। खेल दिवस की शुरुआत जीएमसी के सभी बैचों का प्रतिनिधित्व करती हुई आकर्षक परेड से हुई। अनुशासन, एकता एवं उत्साह से ओतप्रोत इस परेड ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
100 मीटर दौड़ में शिवांग मणि ने स्वर्ण, रवि ने रजत तथा शिवांश चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में मंजुल राजपूत ने स्वर्ण, शिवांश चौहान ने रजत एवं गौरव सैनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
टीम खेलों में भी जबरदस्त रोमांच देखने को मिला
क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 एवं 2022 बैच के मध्य आयोजित हुई, जिसमें 2022 बैच ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं फुटबॉल मुकाबले में भी 2022 बैच ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2024 बैच को 3–1 से पराजित किया।




