सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दसवें दिन परिवहन विभाग सख्त, 31 चालान, 04 वाहन सीज

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दसवें दिन सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान एआरटीओ हरिओम गौतम के नेतृत्व में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 04 ड्रंकन ड्राइविंग के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 29 चालान किए गए। वहीं दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों के विरुद्ध 10 चालान किए गए। साथ ही उपसम आगे परिवहन कार्यालय में चार वाहन सीज किए गए,
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं, सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े न करें तथा दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठाएं। यातायात नियमों का पालन स्वयं करें एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

एक बाइक पर चार सवारी बैठाने पर पूछताछ करते एआरटीओ : जनमत एक्सप्रेस। 99976667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *