महापरिनिर्वाण दिवस पर विशेष बेस्ट बस सेवा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए महाप्रबंधक को सौंपा मांगपत्र

मुंबई जनमत

सैय्यद जाहिद अली रियासत !! मुंबई जनमत। भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस की पृष्ठभूमि में बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की महाप्रबंधक डॉ. सोनिया सेठ के संदर्भ में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में देशभर से चैत्यभूमि आने वाले लाखों आंबेडकरी अनुयायियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा, वैकल्पिक रिक्शा स्टैंडों से बस जोड़णी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पथदिवे और सुरक्षित पैदल मार्ग उपलब्ध कराने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता व डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस समन्वय समिति के सदस्य संजय रमेश भालेराव ने ज्ञापन के माध्यम से की।

पिछले वर्ष 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बेस्ट प्रशासन द्वारा किए गए विशेष नियोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए, पिछले तीन वर्षों से लगातार उठाए जा रहे तथा राज्य के मुख्यमंत्री की बैठक में उठाए गए लंबित प्रश्नों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग भालेराव ने की।
सायन-सोमय्या गार्डन से सेना भवन विशेष बस सेवा : पुणे, सोलापुर की दिशा से रिक्शा से आने वाले अनुयायियों के लिए वैकल्पिक रिक्शा स्टैंड निश्चित कर वहां से सेना भवन व राजाबडे चौक तक विशेष बस सेवा शुरू की जाए।
धारावी टी-जंक्शन, माहीम रेतीबंदर और बीकेसी से विशेष बस सेवा : पालघर, डहाणू व आसपास के परिसर से आने वाले अनुयायियों के लिए वैकल्पिक रिक्शा स्टैंड उपलब्ध कराकर वहां से सेना भवन तक आने-जाने के लिए अतिरिक्त बस फेरे शुरू किए जाएं।
टी.एच. कटारिया मार्ग पर बंद पथदिवे तत्काल शुरू किए जाएं : धारावी पुनर्विकास के निर्माण कार्य के कारण कुछ बिजली के खंभे बाड़ के अंदर हैं और फुटपाथ भी बाधित हुए हैं। बेस्ट, महानगरपालिका, यातायात पुलिस और संबंधित विकासक संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षित पैदल मार्ग व प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराएं।
चैत्यभूमि-राजगृह-बी.डी.डी. चॉल स्मृतिस्थल दर्शन बस सेवा : अनुयायियों के लिए विशेष बस सेवा शुरू कर शेयरिंग टैक्सी व रिक्शा चालकों द्वारा की जा रही अत्यधिक किराया वसूली पर कठोर कार्रवाई की जाए।
माटुंगा पश्चिम रेलवे स्टेशन से धारावी अतिरिक्त बस सेवा : माटुंगा पश्चिम रेलवे स्टेशन, माटुंगा लेबर कैंप, धारावी, आमराज स्कूल, अशोक मिल कंपाउंड तथा धारावी से चैत्यभूमि इन मार्गों पर 1 से 7 दिसंबर के दौरान अतिरिक्त बस फेरे शुरू किए जाएं। तरंगता पुल परिसर के अनधिकृत वाहन स्टैंडों पर कार्रवाई की जाए।
माटुंगा लेबर कैंप में चारों पुतलों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के चारों पुतलों के परिसर की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
धारावी संविधान चौक में स्थायी विद्युत खंभे लगाए जाएं : संविधान चौक में एलईडी पथदिवे व सुरक्षित विद्युत जोड़णी उपलब्ध कराई जाए।
बुद्धविहार व आंबेडकर पुतलों के परिसर में निर्बाध बिजली आपूर्ति : धारावी, माहीम, माटुंगा, सायन, दादर, शिवाजी पार्क और चैत्यभूमि परिसर में विशेष प्रकाश व्यवस्था कर 4 से 6 दिसंबर के दौरान आपातकालीन विद्युत मरम्मत दल तैनात किए जाएं।
विशेष नियोजन व चिकित्सा सहायता केंद्र : प्रमुख बस स्टॉपों पर मार्गदर्शक कर्मचारी, प्राथमिक उपचार सुविधा और एंबुलेंस समन्वय उपलब्ध कराया जाए। विशेष बस मार्ग, समय-सारणी और संपर्क अधिकारियों की जानकारी 30 नवंबर तक घोषित की जाए।
धारावी में बेस्ट के विद्युत विभाग पर अदानी समूह की नजर होने का गंभीर संदेह; धारावीकरों का प्रस्ताव को विरोध!
एक प्रकाशित समाचार के अनुसार, धारावी परिसर में बेस्ट उपक्रम के लगभग ८७ हजार बिजली उपभोक्ता हैं। कई वर्षों से बेस्ट प्रशासन ने धारावी में विद्युत उपकेंद्रों, रिसीविंग स्टेशनों और भूमिगत विद्युत केबल का विस्तृत जाल बिछाया है।
धारावी के नागरिकों का भी अदानी की प्रस्तावित बिजली वितरण व्यवस्था को विरोध है, और बेस्ट प्रशासन और अदानी समूह के हर निर्णय पर धारावीकर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। यह बात संबंधित प्रशासन ने विशेष रूप से ध्यान में रखनी चाहिए, ऐसी दृढ़ भूमिका संजय रमेश भालेराव ने रखी। धारावी के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं, लघु उद्योजकों, कारखानदारों और व्यापारियों के हितों की रक्षा की जाए। नागरिकों पर जबरदस्ती बिजली वितरण कंपनी बदलने का निर्णय थोपा न जाए। बिजली दर वृद्धि का अतिरिक्त आर्थिक बोझ उपभोक्ताओं पर न पड़े। साथ ही कोई भी निर्णय लेने से पहले स्थानीय नागरिकों के सुझाव व आपत्तियां जानने के लिए सार्वजनिक जनसंवाद आयोजित किया जाए, ऐसी मांग की गई
समीक्षा बैठक में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस समन्वय समिति के महासचिव नागसेन कांबळे, उपाध्यक्ष महेंद्र साळवे साहेब, प्रतीक कांबळे, अध्यक्ष विश्वशांति सामाजिक संगठन, श्रीकांत भिसे, शिरीष चिखलकर, रोहन राजपकर, वैभव मसने, विशाल जोंजाळ, बाळासाहेब पडवळ, आफक शेख, इम्रान भाई, सुशांत रुके, प्रशांत मोरे और धर्मराज ब्रॉम्हाणे आदि उपस्थित थे।

महाप्रबंधक को मांगपत्र सौंपते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजय रमेश भालेराव : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *