सेवा मेरा योगदान विषय पर गोष्ठी का आयोजन, युवाओं की भूमिका पर विचार विमर्श

शिक्षा

बदायूँ जनमत। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “सेवा मेरा योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सेवा के महत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा समाजहित में युवाओं की भूमिका पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने छात्राओं से आगे बढ़कर सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की स्वयं सेविकाओं हिबा, कुमकुम, कुसुमलता आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हॉप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह, सीताराम एवं रोहित कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *