बदायूॅं जनमत। राजकीय मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर (LT-3) में नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सदर विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होता है और मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ द्वारा किए जाने वाले महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की। कहा नर्सिंग स्टाफ केवल स्वास्थ्य सेवाओं का हिस्सा नहीं, बल्कि मरीजों के जीवन में आशा और विश्वास का आधार होता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुख्तयाज हुसैन, सह आचार्य (एनाटॉमी विभाग) द्वारा किया गया। वहीं, डॉ. शिवम कमठान (विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन) एवं डॉ. लालेंद्र यादव (प्रभारी सोशल मीडिया) द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनिश्चित किया गया। डॉ. पारूल सक्सेना, सहायक आचार्य द्वारा कार्यक्रम स्थल की सजावट एवं नियुक्ति पत्र वितरण की समुचित व्यवस्था कराई गई।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या डॉ. नेहा सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं अतिथियों का कार्यक्रम में सहभागिता को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
नियुक्ति पत्र प्राप्त अभ्यर्थी…
प्रमोद कुमार, अंसिका, राजू सिंह, साइमन यादव, यशोदा, शिवा शर्मा, ज्योति कुमारी, संध्या यादव, आरती जोशी, पुष्पा देवी, दीमा सिंह, रश्मि कोंडपाल, संदेश कुमारी, विकास चंदेल, अर्चना, स्वांशी, प्रज्ञा श्री, गंगा, कुमारी शिखा, मधु आदि को नियुक्ति पत्र मिला।


