रिहाई से एक दिन पहले बदायूं के कैदी की बरेली केंद्रीय कारागार में मौत, पॉक्सो एक्ट में था बंद

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिनावर क्षेत्र के गांव वृंदावन निवासी 58 वर्षीय कैदी महेंद्र की बरेली केंद्रीय कारागार में मौत हो गई। मृतक के भाई बेचेलाल ने बताया कि महेंद्र ढाई साल से बदायूं जेल में पॉस्को एक्ट के मामले में सजा काट रहा था। दो दिन पहले उसे बरेली सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। सजा पूरी होने पर शनिवार को उसकी रिहाई होनी थी।
परिजनों के अनुसार शनिवार को सुबह जेल प्रशासन से सूचना मिली कि महेंद्र की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग बरेली पहुंचे और जेलर पर लापरवाही के आरोप लगाए। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। महेंद्र के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *