उर्से रजवी के मंच से सलमान अजहरी का वीडियो बनाने पर उलेमा नाराज, बोले- आला हजरत के फतवे के खिलाफ किया काम

धार्मिक

बरेली जनमत। दरगाह आला हजरत के 107वें उर्स ए रजवी के मंच पर आए मुंबई के मुफ्ती सलमान अजहरी ने आला हजरत की शान में तकरीर की। लेकिन फोटोग्राफी और वीडियो बनाने पर पाबंदी होने के बावजूद सलमान अजहरी के चाहने वालों ने वीडियोग्राफी और फोटो क्लिक कर दिए।
इससे कुछ उलेमा ने नाराजगी जताई, जबकि बाद में इंटरनेट मीडिया पर तर्क-वितर्क शुरू हो गए। हालांकि की और उलेमाओं के भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन निशाने पर सिर्फ सलमान अज़हरी ही रहे‌। इसके बाद सज्जादानशीन अहसन मियां ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को नाजायज करार दिया। आला हजरत के बेटे मुफ्ती ए आजम हिंद ने फोटो क्लिक कराने और वीडियो बनवाने को नाजायज करार देते हुए फतवा दिया था, जिसका अनुपालन सुन्नी बरेलवी मुसलमान करते हैं। आला हजरत के 107वें उर्स ए रजवी के मौके पर जब सलमान अजहरी ने तकरीर करना शुरू किया तो बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो और फोटो बनाना शुरू कर दिया। उर्स ए रजवी के मंच से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी रोकने के लिए खासतौर पर मनाही की गई, लेकिन बड़ी संख्या में कैमरे मंच की ओर हो गए। चाहकर भी उनको नहीं रोका जा सका।

फिर से तकरीर करने की मांग…

सलमान अजहरी की तकरीर खत्म होने के बाद उनको फिर से तकरीर करने की मांग की गई, जबकि मारहरा शरीफ के सज्जादानशीन ने भी नाराजगी जताई। बाद में सलमान अजहरी ने नौजवानों के साथ सेल्फी लेकर नौजवानों के मिजाज खराब करने का काम किया। लेकिन दीन को संजीदगी से पालन करने वाले लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। साथ ही लिखा कि जिम्मेदार हस्तियों के सामने सलमान अजहरी के सेल्फीबाज समर्थकों ने आला हजरत के फतवे के विपरीत काम किया और दीगर उलमा-ए-अहले सुन्नत और ब खरा-ए-किराम का गुस्ताख बना दिया। इससे काफी देर तक उर्स ए इस्लामिया के मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *