बंद मकान में प्रेमी युगल पकड़ा; पुलिस ने भीड़ के सामने ताला खुलवाकर हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक बंद मकान से प्रेमी युगल मिलने की सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मामला फैजगंज बेहटा के वार्ड संख्या चार का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंद मकान में एक युवक और युवती के मौजूद होने की सूचना फैलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में मकान का ताला खुलवाया और अंदर मौजूद दोनों को बाहर निकालकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक भीड़ लगी रही। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य कराई। इस दौरान घटना के वीडियो भी बनाए गए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *