हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह, 50 शिक्षक सम्मानित

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में शनिवार को राजमहल गार्डन में शिक्षक उत्कृष्ट सम्मान–2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ दिल्ली, प्रयागराज एवं अन्य क्षेत्रों से शिक्षक, प्रोफेसर, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम सेन सागर, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से आए डॉ. रमाकांत ठाकुर रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनवीर सिंह, MJPR यूनिवर्सिटी बरेली से डॉ मनवीर सिंह, जेएस हिंदू कॉलेज अमरोहा से डॉ. अशोक रुस्तगी, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. जायसवाल, डॉ. नौम्य प्रिया, डॉ. मुख्तियार सिंह, डॉ. बीना रुस्तगी, डॉ. अनिल, डॉ. सुषमा, श्याम प्रकाश, कैलाश बाबू अचल सिंह, नरेश सहलोत प्रधानाचार्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि, अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के चरित्र, संस्कार, सोच और भविष्य को दिशा देने वाले राष्ट्र निर्माता हैं।
अतिथियों ने हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को सम्मान और पहचान देने की इस पहल की सराहना की। संस्था के निदेशक डॉ. कृष्ण सिंह ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि समाज की नई पीढ़ी के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण करने वाले राष्ट्र निर्माता हैं।” उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षकों के सम्मान को विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए, क्योंकि एक शिक्षक का योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
संस्था के सचिव राधेश्याम द्वारा मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों एवं सम्मानित शिक्षकगण का सम्मान किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक, सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में BIMT के फाउंडर अक्षज रस्तोगी सहित कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में संस्था की सदस्य वसुंधरा, स्वीटी महेश्वरी, आकाश शर्मा, राजकुमार गौतम, संजय सिंह, योगेश कुमार सिंह, पूजा, ज्योति सागर, कुमकुम, हिवा, मंतशा सहित अन्य स्वयं सेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *