बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए 10 मतदान केन्द्रों पर पड़ेंगे वोट

राजनीति

बदायूँ जनमत। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में प्रस्तावित 10 मतदेय स्थलों का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश ने जानकारी दी है कि जनपद में 23 अक्टूबर को होने वाले बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद स्तर से 10 मतदेय स्थलों का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था, प्रस्तावित सभी मतदेय स्थलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

इन स्थानों को बनाया गया है मतदेय स्थल…

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में कार्यालय नगर पालिका परिषद बदायूं, मतदेय स्थल संख्या 32 कार्यालय नगर पालिका परिषद बिल्सी मतदेय स्थल संख्या 30 तथा कार्यालय क्षेत्र पंचायत बिसौली मतदेय स्थल संख्या 26, आसफपुर 27, वजीरगंज 28, सहसवान 29, इस्लामनगर 31, उझानी 33, म्याऊं 34 एवं कार्यालय क्षेत्र पंचायत दातागंज मतदेय स्थल संख्या 35 को मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदेय स्थलों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *