डीएम ने जिले के 21 सर्वश्रेष्ठ मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, धनराशी, टैबलेट, प्रमाण पत्र मिला

शिक्षा

बदायूँ जनमत। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ प्रवेश कुमार के साथ एनआईसी में शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित सर्वश्रेष्ठ 10-10 हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मान समारोह में एक-एक टैबलेट एवं 21-21 हजार रूपए की धनराशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। डीएम ने मेधावी छात्र/छात्राओं के उज्जवल भाविष्य की कमना करते हुए का कि बच्चों को तकनीकी शिक्षा व इंटरनेट की दुनियां को समझने में काफी मदद मिलेगी। बच्चों को इसका लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए। परीक्षा वर्ष -2022 में उत्तीर्ण हाईस्कूल के 11 तथा इण्टरमीडिएट के 10 कुल 21 मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किये गए। मेधावी विद्यार्थियों को धनराशि रू0 इक्कीस हजार, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *