बदायूं में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व सांसद धर्मेंद्र, भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

राजनीति

बदायूँ जनमत। समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने लोकसभा क्षेत्र बदायूं के अंतर्गत विभिन्न निजी तथा राजनीतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। आज प्रातः से ही उनके आवास पर सपा कार्यकर्ताओं तथा सम्मानित साथियों का आना शुरू हो गया। धर्मेन्द्र यादव ने सभी से मुलाक़ात की व उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्यायों को निबटाने के लिये निर्देशित किया। वहीं थाना जरीफनगर में हुई घटना में तीन लोगों की हत्या के चलते धर्मेन्द्र यादव ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर घटना के बारे में जानकारी ली।तत्पश्चात कस्बा उझानी में निजी कार्यक्रमों में शिरकत की व थाना जरीफनगर के ग्राम भगतानगला के मृतकों के परिजनों से भेंट की तथा शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व सांसद ने पूर्व प्रधानाचार्य कुँवर रुकुम सिंह बैदिक इंटर कॉलेज विष्णु प्रकाश मिश्र के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
बदायूं स्थित आवास पर उपस्थित पत्रकारों से मुलाक़ात करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट, महंगाई व पुलिस का आतंक अपने चरम पर है। समाज का हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह त्रस्त है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा इन्वेस्टमेंट सबमिट में उत्तर प्रदेश में लगभग 32 लाख करोड़ रुपये के एमओयू के हुए हैं। प्रदेश में 75 जिले हैं इस प्रकार जनपद बदायूं के हिस्से में लगभग 42 हजार करोड़ आता है। अब भविष्य में पता चलेगा कि बदायूं के हिस्से में कितना विकास आया है, अन्यथा ये सभी एमओयू हवा हवाई साबित होंगे। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे बदायूं में विकास का पहिया रुक गया है। सपा सरकार में बना बदायूं मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बचते हुए बीमार लोगों को और अधिक परेशान कर रहे हैं। आने वाले समय में देश व प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं को सबक सिखा कर ही दम लेगी।


इस मौके पर पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, नि0 जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव, बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक आशीष यादव, पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, बलवीर सिंह यादव, सलीम अहमद, प्रदीप गुप्ता, किशोरी लाल शाक्य, अशोक यादव, नवाब सिंह यादव, रामवीर सिंह, फरहत अली, भानु प्रकाश भानु, वैभव उपाध्यय, अबरार चेयरमैन, विपिन यादव, अवधेश यादव, अनिल आनन्द, मोतशाम सिद्दीकी, अनवर खा, साजिद अली, भारत सिंह यादव, सुनील यादव, मोहित पटेल, वीरेंद्र जाटव, जाहिद गाज़ी, प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *