बदायूं में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: खुराफातियों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, समुदाय विशेष में रोष

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। माहौल खराब करने की कोशिश में कुछ खुराफातियों ने रात में ईदगाह में तोड़फोड़ कर डाली। कुछ गुंबद और मलबा इधर उधर पड़ा था। सुबह जब लोगों ने ईदगाह का यह मंजर देखा तो मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त होने लगा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र होने लगी। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
शुक्रवार रात इस्लामनगर इलाके के रुदायन कस्बे में किसी ने समुदाय विशेष के धर्मस्थल (ईदगाह) में तोड़फोड़ कर दी। शनिवार सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने गुंबद टूटे देखे। उसका मलबा इधर-उधर पड़ा हुआ था। धर्मस्थल में तोड़फोड़ किए जाने की खबर इलाके में फैल गई। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। तमाम लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने खुराफाती की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए हैं।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *