बदायूं में आलू लदे ट्रैक्टर ट्राली से कार टकराई, शाहजहांपुर जिले के युवक की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। दातागंज नगर में गौसिया मोहल्ले के नजदीक एक कार आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार 35 वर्षीय रिजवान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी निसार घायल हो गया। कार सवार रिजवान और निसार बदायूं जा रहे थे। उनकी कार दातागंज कस्बे में गौसिया मोहल्ला के सामने पहुंची थी। तभी अचानक आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
रिजवान पुत्र नत्थू शाहजहांपुर के कलान का रहने वाला था। निसार भी उसके नजदीक में रहता है। वही कार चला रहा था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।           

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *