बदायूं में हिट एण्ड रन कानून को लेकर बस यूनियन का धरना प्रदर्शन, सारा दिन भटकतीं रहीं सवारियां

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। सरकार द्वारा हिट एण्ड रन कानून में संशोधन कर सज़ा बड़ाने के विरोध में देशभर सहित जनपद में भी ड्राइवरों ने धरना प्रदर्शन किया।
बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में आज एक जनवरी 2024 को प्राइवेट बसों के ड्राइवरों के समर्थन में बस मालिक एवं यूनियन पदाधिकारी भी आ गए। इस अवसर पर अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा देशभर में मोटर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा बुलाया गया धरना है। हमारी मांग जब तक पूरी नहीं की जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार द्वारा कानून में किए गए संशोधन के तहत सड़क हादसे के बाद मौके से भागने वाले चालक को 10 साल की सजा और सात लाख रुपये के जुर्माने का प्रविधान किया जा रहा है। हमारी मांग है कि सरकार इस काले कानून को वापस ले। एक्सीडेंट की घटना ड्राइवर कभी भी जानबूझकर नहीं करते हैं। वाहन चालक के विरूद्ध एक्सीडेन्ट करने पर कानून में किये जा रहे संशोधन को निरस्त किया जाए।
उन्होंने कहा दुर्घटना के बाद चालक मौके से नहीं भागे तो जमा हुई भीड़ मारपीट करने के साथ कई बार जान तक ले लेती है। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जो जुर्माना और सजा का प्रावधान किया है, उसमे गरीब ड्राइवर कहां से जुर्माना राशि भरेंगे और दस साल की सजा होने पर परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। और सबसे बड़ी बात इस काले कानून की ये है कि ये कानून सिर्फ बस या ट्रक चालकों के लिए नहीं ये काला कानून सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए चाहे वो बाइक, कार, टैम्पो ही क्यों न चलाता हो, सबको एकजुट होकर इस काले कानून के खिलाफ लड़़ना होगा।
इस अवसर पर बस मालिक यूनियन उपाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, पप्पू फारूकी, महा सचिव मुस्तहिद खान, छोटे लाल जी, भरत गुप्ता, राजेश जैन, अखलेश गुप्ता, साजिद अंसारी, सब्बीर, सरताज, अनवर एवं बस स्टाफ चांद मियां, रतीराम, हरीओम, शोबित, अवनीश आदि पदाधिकारी व बस मालिक एवं स्टाफ मौजूद रहे।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *