बदायूं में किनारे पर खेल रहे बच्चों की चप्पल गंगा नदी में जा गिरी, निकालने गया मासूम की डूबकर मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गंगा नदी किनारे स्थित गांव के बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में एक बच्चे की चप्पल गंगा नदी में जा गिरी। अपनी चप्पल को निकालने को गया एक मासूम का पैर फिसल गया, जिससे वह भी गंगा में जा गिरा। इस कारण उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना उसहैत थाना क्षेत्र की है। उसहैत के गंगा पार गंगा नदी किनारे बसे गांव जटा निवासी आस मोहम्मद का 12 वर्षीय पुत्र हारिश बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में उसकी चप्पल गंगा नदी के किनारे जा गिरी। चप्पल लेने गया हारिश का पैर फिसल गया और वह गंगा नदी में जा गिरा। जिस कारण उसकी गंगा में डूब कर मौत हो गई। सूचना पहुंची कटरा चौकी पुलिस ने हारिश के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हारिश के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *