बदायूं में हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने किया केंद्र का निरीक्षण

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन कस्बा सैदपुर स्थित सैयद गालिब अली तालिब मेमोरियल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री के लिए परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से होती मिली। यूपी बोर्ड परीक्षा के आखिरी दिन बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के उर्दू विषय की परीक्षा 31 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित हुई।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार कराई गई है। यही वजह है कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आयी है। वहीं जहां भी किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की उनके ख़िलाफ़ शुरुआत में ही सख़्त कार्रवाई की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की गेट पर अच्छे से तलाशी ली गयी, इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक जाने की अनुमति दी गयी। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस तैनात रही। पुलिस द्वारा केंद्र के गेट के आसपास किसी को रुकने नहीं दिया जा रहा है। कंट्रोल रूम से परीक्षा के आखिरी दिन विशेष नजर बनाकर रखी गई।

सैदपुर के गालिब अली तालिब अली इंटर कालेज में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी : जनमत एक्सप्रेस।

उधर बीएसए वीरेंद्र कुमार शहर के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान अब तक किसी केंद्र पर किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आयी है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *