बदायूँ जनमत। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने और महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा को महिला जनसुनवाई का आयोजन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, बलात्कार से सम्बन्धित सहित कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुए। जिसमें सदस्या द्वारा महिलाओं की समस्याओं के समाधान को सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को राज्य महिला आयोग के टोल फ्री नंबर 18001805220, व्हाट्सएप नंबर 6306511708 अथवा ईमेल up.mahilaayog@yahoo.com पर भेज कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकती हैं।
जन सुनवाई के उपरान्त सदस्य द्वारा कंपोजिट विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र पड़ौआ, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शेखुपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला परियोजना अधिकारी विशेष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
