बदायूं में बहन को रुपये देने पर पत्नी ने किया झगड़ा तो पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बहन की शादी से पहले भाई ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। शनिवार को उसका शव गांव बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों को सौंप दिया।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव परा निवासी मदनपाल (35) पुत्र जीसुख मेहनत मजदूरी करता था। दो जून को उसकी बहन की शादी होनी है। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। पिता जीसुख ने बताया कि शुक्रवार शाम वह दातागंज से घरेलू सामान लेकर लौटा था। घर आकर उसने कुछ रुपये अपनी बहन को दे दिए। इसी को लेकर उसकी अपनी पत्नी से विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर वह घर से निकल गया और खेतिहर इलाके में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शादी की तैयारियां फीकी पड़ गईं।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *