बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव पर साजिद रशीदी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव इंदु सक्सेना के नेतृत्व में एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से सभी महिला नेत्रियों तथा कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता, सांसद जो सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा व सम्मान की आवाज़ तथा प्रतीक रहीं हैं। उनके विरुद्ध हाल ही में साजिद रशीदी ने सार्वजनिक मंच से अभद्र, अशोभनीय तथा आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना और अपमान फैलाने की नीयत से की गई है, जो कि भारतीय संविधान, महिला सम्मान तथा विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है। एसएसपी से साजिद रशीदी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और गिरफ्तारी की मांग की गई। 


