बदायूं में युवक पर जानलेवा हमला; चाकू से पेट, चेहरे और कमर पर किए वार, बरेली रेफर

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। सदर कोतवाली के खंडसारी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। मोहल्ले के चार युवकों ने घर लौट रहे बहार हुसैन पर हमला किया। हमलावरों ने बहार के पेट, चेहरे, माथे, हाथ और कमर पर ताबड़तोड़ वार किए।
गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। वहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना गुरुवार देर रात करीब 12 बजे की है। बहार हुसैन घर लौटने के बाद स्कूल के पास बैठा था। तभी मोहल्ले के फराज कुरैशी उर्फ सलमान, अकरम, तारिक और बाबा वहां पहुंच गए। किसी पुरानी बात को लेकर बहार से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद चारों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर बहार के बहनोई मुज्जमिल हुसैन समेत अन्य लोग पहुंचे। इसके बाद आरोपी भाग निकले।
उधर लोगों ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बहनोई मुज्जमिल हुसैन की शिकायत पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *