बदायूं में प्रसव के बाद महिला की मौत; परिजन बोले- डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही से गई जान

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। जरीफनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। भोयस निवासी गजराम की पत्नी सर्वेश (35) को शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजन दहगवां सीएचसी ले गए थे।
वहां सर्वेश ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन आज सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने प्रसव कराने के नाम पर उनसे 10 हजार रुपये भी ले लिए थे। इसके बावजूद इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे सर्वेश की मौत हुई।
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतका सर्वेश का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *