बदायूं में मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म; पीड़िता के पति की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। एक मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता के पति ने पुलिस को बताया कि वह एक मजदूर है। 29 अगस्त की शाम साढ़े छह बजे जब वह काम से घर लौटा, तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। बेटी ने बताया कि मां पानी लेने गई थी। काफी देर तक पत्नी के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। इस दौरान पता चला कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी नाले की पुलिया निवासी परवेज उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था। कुछ समय बाद पीड़िता बदहवास हालत में घर लौटी और उसने पति को पूरी घटना बताई।
पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी परवेज पुत्र यासीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *