बदायूॅं जनमत। सप्ताह भर से बुखार की चपेट में आए बुजुर्ग और किशोरी सहित तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे हड़कंप मचा हुआ है परिवार में कोहराम है और गांव के लोग दहशत में है। घटना वजीरगंज ब्लॉक के एवं थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव कालिया कजमपुर की है। गांव में संक्रामक रोग फैल चुके हैं बुखार और डेंगू की चपेट में दर्जनों लोग हैं। पिछले सप्ताह भर से इलाज ले रहे तीन लोगों की वजीरगंज के अस्पताल में बुखार से मौत हो गई है। गांव निवासी छात्रा सुरभि उम्र 18 वर्ष पुत्री प्रेम नारायण तथा कल्लू 57 वर्ष पुत्र सुंदरलाल, रूपन देवी 70 वर्ष पत्नी रामस्वरूप की सोमवार की रात इलाज के दौरान वजीरगंज के प्राइवेट अस्पताल में बुखार से मौत हो गई।
छात्रा सुरभि कक्षा 12 में वजीरगंज के एक कॉलेज में पढ़ाई करती थी। तीनों की बुखार से मौत के बाद परिवार में कोहरा मचा हुआ है वहीं गांव के अलग-अलग परिवारों के तीन लोग बुखार से जान गवां चुके हैं जिसकी वजह से गांव के लोग दहशत में हैं। परिवारों का आरोप है कि तीनों की मौत डेंगू बुखार से हुई है हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर के मुताबिक केवल बुखार से मौत हुई है। इधर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुखार से मौत को नाकार दिया है और टीम भेज कर जांच करने की बात कही है।

