बदायूं में रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मारी; बाइक सवार की मौत, बेटा और साला घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मुजरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कासगंज के थाना ढोलना इलाके के इखोना गांव निवासी सत्यपाल (58) के रूप में हुई है।
सत्यपाल अपने बेटे यशोधर (20) के साथ उघैती थाना क्षेत्र के भूड़ खितौरा गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। वापसी में उनके साथ उनका साला प्रवेश भी बाइक पर सवार था। मुजरिया थाना क्षेत्र के चौराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पहले उझानी सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सत्यपाल की मौत हो गई। यशोधर और प्रवेश का इलाज जारी है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और सत्यपाल के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *