CMO ऑफिस में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम; सदर विधायक ने कनिष्ठ सहायकों को दिये नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को जनपद स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा ने की और मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे। सदर विधायक ने अपने हाथों से कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिले में कुल छह कनिष्ठ सहायकों की नियुक्ति हुई है। जिनमें से चार कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे। लाभार्थी अभय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अरविंद और संजीव कुमार नियुक्ति पत्र लेने पहुंचे। वहीं दुर्गपाल और वृजेश कुमार वर्मा अनुपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ मोहन झा, डॉ तहसीन अहमद, डॉ वैभव गुप्ता, डीपीएम कमलेश कुमार, सुधा मैडम, समीर अहमद आदि मौजूद रहे।

लाभार्थी को नियुक्ति पत्र देते हुए सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *