बदायूॅं जनमत। नगर पालिका परिषद उझानी का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 87 वें दिन प्रातः 10 बजे राजाराम जाटव, फूल सिंह, कृपाल सिंह, राजाराम टेलर और प्रमोद सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। सांय पांच बजे कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला महासचिव इगलास हुसैन, कृष्णवीर मौर्य, जिला सचिव वीरपाल यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज प्रशासन के निर्देश पर बरेली प्रदूषण विभाग के अधिकारी गांव में आए और उन्होंने गांव में पेयजल के लिए लगे हैंड पाइप और पानी की टंकी से आ रहे पानी के नमूने लिए और लैब में जांच करने को साथ ले गए। इससे आभास होता है कि प्रशासन गांववासियों को शुद्ध जल देने की योजना बना चुका है, परंतु अनशनकारियों का कहना है कि जब तक प्रदूषण पानी के नाले के डायवर्जन का काम प्रारंभ नहीं होता है तब तक प्रमाण का आधार नहीं होगा, तब तक सत्याग्रह समाप्त नहीं करेंगे।
धरना स्थल पर तेजेन्द्र पाल कश्यप कमल प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह सोलंकी, दशरथ, योगेश, नन्हे राज, गुड्डू, धर्मपाल, संकेत, राघवेंद्र सिंह, अमर सिंह, सुनील कुमार, झाऊ सिंह, भोपाल, बलवीर दशरथ, योगेश, राज कपूर आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

