बदायूं में शिक्षक बना हैवान; नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

उत्तर प्रदेश
बदायूॅं जनमत‌। जिले में एक शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है‌। आरोप के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक को थाने ले गई। जहां पीड़ित पिता ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। उसावां ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत गांव सरेली पुख्ता स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मथुरा जनपद की तहसील मांट के गांव हसनपुर जरेलिया निवासी प्रेमवीर सिंह सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। विद्यालय में कुल 144 छात्र-छात्राएं बढ़ते हैं। जिनमें से 71 छात्राएं हैं।
आरोप है कि सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह ने गुरुवार को कक्षा आठ में बढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। कलयुगी शिक्षक की हरकत से नाबालिग छात्रा मानसिक रूप से भयभीत हो गई। उसने घर आकर परिजनों को शिक्षक की हरकत बताई। परिजनों के अनुसार आरोपी शिक्षक शुक्रवार को स्कूल नहीं आया था। आज शनिवार को जब शिक्षक स्कूल आया तो परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल पहुंचे। परिजनों ने शिक्षक से पूछताछ की तो शिक्षक अभद्रता करने लगा। इस पर माहौल और बिगड़ गया, ग्रामीण एकजुट होकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने लगे।
वहीं सूचना पर उसहैत थाना पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और आरोपी शिक्षक को थाने ले गई। नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच करेगी।
मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो विभागीय जांच कराकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -वीरेन्द्र कुमार, बीएसए बदायूं।
https://youtu.be/UiNRNhQS6Vk?si=SWADTboeR4RGgZi1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *