पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा ने किया पालिका रसोई का उद्घाटन, गरीबों को अपने हाथों से परोसा निशुल्क भोजन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। शपथ समारोह के दौरान नगर पालिकाध्यक्षा फात्मा रज़ा ने कहा था कि गरीबों को नगर पालिका की ओर से हर माह में दो बार मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। आज उस वादे को‌ अमलीजामा पहनाया गया और नगर पालिका में रविवार को पालिका रसोई का उद्घाटन पूर्व मंत्री आबिद रजा व नगर पालिका अध्यक्षा फात्मा रज़ा ने फीता काटकर किया। रसोई में गरीबों को निशुल्क खाने की व्यवस्था की गई। इसके लिए खाने का स्पेशल मेनू भी रखा गया। खुद पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने अपने हाथों से पालिका रसोई पर गरीब लोगों को सूजी का हलवा, पूड़ी, सब्जी की थाली परोसी।
पालिकाध्यक्ष फात्मा राजा ने बताया कि गरीबों को हर महीने पहले व अंतिम रविवार को निशुल्क भोजन दिया जाएगा। गरीबों को हर प्रकार की सहायता नगर में सफाई व शुद्ध पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान पालिका रखेगी। पालिका जनता से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा करती है। इस अच्छे कार्य से गरीबों की दुआयें मिलेंगीं। कमज़ोर लोगों का हित हम सबके लिए सर्वोपरि है। आने वाले समय में नगर पालिका शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, छोटे बड़े सरकार की ज़्यारत समेत गरीब वस्तियों में कैम्प लगाकर गरीब लोगों मुफ्त भोजन कराएंगी।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और चेयरमैन फात्मा रज़ा ने समस्त सभासदों व पालिका स्टाफ का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सभासद कनीज फात्मा, अनवर खान, ग्रीष शुक्ला, मो अनवर, वाहिद अली, अरविंद, नईम, हुमा, गुलशन बी, रेशम देवी, ममता, अख्तरी, आशीष, हारून गौस, अरविंद राठौर, अतुल रस्तोगी, नाजरीन, किशोर, मनोज, श्रीमती जया, फिरोज, भागदेवी, शजमा, प्रेमलता, जीनत, मुकेश साहू और पालिका के अधिकारी केशव गंगवार सफाई निरीक्षक, राजीव मलिक सफाई निरीक्षक, पुस्पेंद्र सिंह अवर अभियंता जल, कृष्ण गोपाल चंद्रा अवर अभियंता सिविल, टिंकू सिंह राजस्व निरीक्षक, लवी कुमार राजस्व निरीक्षक, राजेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक, रजनीश शर्मा कार्यालय अधीक्षक, मोहमद स्वाले डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन, शरीफ अहमद मानचित्र कर, नावेद इकबाल गनी लिपिक, सचिन सक्सेना लिपिक आदि मौजूद रहे।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *