पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने यादव बाहुल्य मजाहिदपुर, इकलैरी, पलिया, सैजनी में की जनसभाएं

राजनीति

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा लगातार पूरे जनपद में PDA का प्रचार करके आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। गांव गांव जाकर जनसभा व नुक्कड़ सभा के माध्यम से पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पूरे जिले की जनता में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इसी क्रम में यादव बाहुल्य ग्राम मजाहिदपुर, इकलैरी, पलिया, सैजनी में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का गांवों की जनता ने ढोल नगाड़े बजाकर, छत पर से पुष्प की वर्षा कर व फूल माला डालकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विशेष तौर पर मजाहिदपुर, इकलैरी, पलिया, सैंजनी में जब आबिद रज़ा पहुंचे तब इन गानवों के लोगो ने सभा स्थल तक आबिद रज़ा को ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प की बर्षा करते हुए जुलूस बनाकर ले गए। ग्राम पलिया में गांववासियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा को तलवार भेंट की। बहुत हो चुका भेद विचार, आबिद रज़ा अबकी बार, हमारा वोट आबिद रज़ा को” स्लोगन लिखे हुए बैनर गांवों की दीवारो पर लगे दिखे।
मजाहिदपुर, इकलैरी, पलिया, सैंजनी की जनता ने एक राय होकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से 116 शेखुपुर विधानसभा से 2027 में चुनाव लड़ने की मांग रखी और जनता ने कहा हम शेखुपुर में बहुत नेताओं को देख चुके जो कहते कुछ है, करते कुछ हैं। चुनाव में बड़े बड़े वायदे करके जाते हैं, चुनाव जीतने के बाद विकास करने की बात छोड़ो पलट कर गांव भी नहीं आते हैं। जनता का हाल नहीं पूछते, वोटर को पहचानते नहीं है। 35 साल से शेखुपुर की जनता को हिन्दू, मुसलमान के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है। जनता ने यह भी कहा कि शेखुपुर 116 में चुनाव दो नेताओं में फिक्स मैच है। “एक बार हम जीत लें, दूसरी बार तुम जीत लो”। कोई नेता शेखुपुर से लगातार दूसरी बार नहीं जीता। क्योंकि कोई काम नहीं करता। जनता इसलिए भी परेशान है कि शेखुपुर में दो नेताओं के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इसलिए जनता ने आबिद रज़ा से विशेष आग्रह किया कि आप इस बार शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़े।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने जनसभाओं में कहा कि मैं शेखूपुर के लोगों का शुक्रिया कहना चाहूंगा। यह मेरी खुश किस्मती है कि मैने आपके दिलों में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की, यह ऊपर वाले का शुक्र है। मेरी राजनीति करने का तरीका थोड़ा अलग है, मैं बातें कम करता हूं, काम ज्यादा करता हूं। मैं जिस इलाके से चुनाव लड़ता हूं जब जीत जाता हूं तो उस इलाके की जनता को मेरे पास काम के लिए आने की जरूरत नहीं पड़ती है। मुझे काम करने का शौक नहीं है, बल्कि जुनून है। मेरे वोटर को नाजायज नुकसान पहुंचाने की हिम्मत किसी अधिकारी की नहीं होती। मेरे इलाके में बेगुनाह जेल नहीं जाते है। यह सच है शेखुपुर विधानसभा के कई गांवों में दौरा कर चुका। इलाके की टूटी सड़के, खस्ता हाल शिक्षा व्यवस्था, लाचार चिकित्सा व्यवस्था विकास के नाम पर जीरो है। शेखूपुर विधानसभा की हालत खुद बयां कर रही है कि शेखूपुर की जनता ने जिन नेताओं को जिम्मेदारी देने के लिए वोट किया जनप्रतिनिधियों ने शेखुपुर की जनता के वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। यह शेखुपुर के नेताओं की बदकिस्मती है।
शेखूपुर विधान सभा में विकास होगा, सड़के बनेगी, डिग्री कॉलेज बनेंगे तथा गरीबों के इलाज के लिए चिकित्सा व्यवस्था पहले से बेहतर होगी तथा शेखुपुर में हिंदू और मुस्लमान तथा दो बिरादरी के बीच नफरत पैदा करके जिन नेताओं ने राजनीति की, उसको खत्म करने की जरूरत है। हम सेकुलर सियासत करते है। हम हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, गरीब, मज़दूर, किसान, छात्र, मजलूम सबको साथ लेकर प्यार मोहब्बत से सबको सम्मान देकर सबके काम करने की कोशिश करते है। हम संघर्ष की सियासत करते है।
पलिया और इक्लेरी के लोगों ने छुट्टा जानवरो के लिए आबिद रज़ा से मांग रखी तो उन्होंने कहा मैंने आपकी समस्या को देखते हुए चेयरमैन फातिमा रज़ा से आग्रह किया था तो चेयरमैन फातिमा नगर पालिका के माध्यम से ग्राम पलिया मे लगभग 1.75 करोड़ की लागत से आधुनिक गऊशाला बना रही है। जल्दी ही आपके इलाके में गऊशाला बनकर तैयार हो जाएगी तब इलाके के किसानों को छुट्टा जानवरों से निजात मिल जाएगी। इस घोषणा के बाद गांव वासियों ने आबिद रज़ा और फातिमा रज़ा को धन्यवाद कहा।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के साथ सुनील यादव, हर्षित यादव, सोमेंद्र यादव, रजत यादव, आशीष यादव, रोहेताश यादव, जवर सिंह यादव, सुनील यादव, अवधेश यादव, ब्रह्मपाल यादव, अशोक यादव, विमलेश यादव, सोनू यादव, विकास यादव, भूप सिंह यादव, रजनीश यादव, रमेश यादव, विनीत यादव, बदन सिंह यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *