बदायूं में कोतवाली के फॉलोअर की संदिग्ध हालात में मौत, सुबह उठा था सीने में दर्द, हार्टअटैक की आशंका

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले की बिल्सी कोतवाली में तैनात एक पुलिस फॉलोअर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
मृतक की पहचान 60 वर्षीय महेश बाबू पुत्र स्वरूप के रूप में हुई है। वह बिल्सी कोतवाली के मोहल्ला संख्या चार के निवासी थे। मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, उन्हें सीने में तेज दर्द उठा था। हालत बिगड़ने पर कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि महेश बाबू लंबे समय से पुलिस विभाग में फॉलोअर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

मृतक महेश बाबू का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *