बदायूं के कछला पुल से गंगा नदी में कूद रही युवती, नगर पंचायत कर्मचारी ने बचाया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मंगलवार सुबह एक युवती कछला पुल पर पहुंची, उसने पुल से नदी में कूदने का प्रयास किया। वहां तैनात नगर पंचायत के कर्मचारी ने युवती को कूदने से रोक लिया। युवती रो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और युवती को चौकी ले आई। सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए।
उझानी क्षेत्र के कछला की रहने वाली युवती जैसे ही पुल की रेलिंग पर चढ़ी, तभी वहां पर पंचायत की ओर से तैनात कर्मचारी ने दौड़कर उसका हाथ पकड़ लिया और उसे नीचे उतार लिया। इसके बाद युवती ने दो बार हाथ छुड़ाकर गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश की। दोनों बार कर्मचारी ने उसे बचाया। युवती को रोता देख पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर चौकी इंचार्ज कछला रिंकू मौके पर पहुंचे और युवती से पूछताछ की। युवती के मोबाइल नंबर लेकर उसके परिजनों को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने युवती को समझाया और चौकी पर ले आए। परिजन भी चौकी पहुंच गए। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस पड़ताल कर रही है। वहीं, कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा हो रही है कि युवती किसी युवक से प्यार करती थी। बीमारी में उसकी मौत हो गई। उसके बाद से युवती काफी आहत है। इसीलिए उसने जान देने का प्रयास किया।

युवती को बचाता हुआ कर्मचारी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *