बदायूं में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से युवक की मौत, युवती समेत कई झुलसे

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज थाना क्षेत्र के खानपुर दयागांव में बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खेत में मक्का तोड़ने जा रहे ग्रामीणों के ऊपर अचानक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत कई लोग झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह गांव के छह-सात लोग सुबह गांव के बाहर स्थित मक्का के खेत में मक्का तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
युवती के अलावा अन्य लोग भी झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *