दो साल बेमिसाल; सफाई, लाइट, पानी और सड़क की बेहतर व्यवस्था पर शहरवासियों ने फात्मा रज़ा को दी बधाई

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सदर नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर पालिका प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहरवासियों ने सफाई, लाइट, पानी और सड़क की बेहतर व्यवस्था पर फात्मा रज़ा को बधाई दी। साथ ही पूर्व मंत्री आबिद रज़ा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने केक काटकर खुशी का इज़हार किया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि जिस विश्वास से शहर की जनता ने फात्मा रज़ा को निर्दलीय रूप में वोट देकर शहर का चेयरमैन चुना मुझे खुशी है कि उस विश्वास पर चेयरमैन फात्मा रज़ा खरी उतरीं। फात्मा रज़ा के दो साल में नगर पालिका से सम्बन्धित पानी सफाई, स्ट्रीट लाईट सड़कों में सुधार हुआ, जिसके लिए फात्मा रज़ा व नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी बधाई के पात्र है। फात्मा रज़ा को विशेष रूप से इस बात के लिए भी बधाई दूंगा कि उन्होंने शहर का विकास बिना भेदभाव के किया।
फात्मा रज़ा ने कहा कि जब मैं चेयरमैन बनी तब पालिका पर लगभग दस करोड़ रुपये कर्मचारियों की देनदारी थी। पांच साल से कर्मचारियों का बोनस नहीं दिया गया था। हमने अपने कार्यकाल में पिछले पांच साल के बोनस के साथ-साथ लगभग छः करोड़ रुपये की कर्मचारियों के बकाय का भुगतान किया है।
उन्होंने कहा पानी के क्षेत्र में तीन ओवर हैण्ड टैंक बनवाये जा रहे हैं। चार मिनी ट्यूबवेल बनवा दिये गये हैं। लगभग छोटे बड़े मिलाकर 10-12 ट्यूबवेल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सफाई के क्षेत्र में आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को रखकर सफाई व्यवस्था में सुधार जनता को नजर आ रहा होगा। शहर की स्ट्रीट लाईट व्यवस्था बेहद खराब थी। शहर में स्ट्रीट लाईट लगाकर तथा खराब पड़ी फैन्सी लाईटों को ठीक करा दिया गया है। अभी भी लाईट के क्षेत्र में सुधार की जरूरत है। वह भी जल्द ही स्ट्रीट लाईट बेहतर करायी जायेगी। पूरे शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियां टूट पड़ी थीं। दो साल में सड़कों में सुधार आ रहा है। जल भराव की समस्या से निजात के लिए शहर में युद्ध स्तर पर पालिका द्वारा नालों का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा पानी स्ट्रीट लाई सफाई, सड़क के क्षेत्र में जो सुधार आ रहा है उसमें अहम भूमिका सम्बन्धित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की है। मैं उनका शुक्रिया अदा करती हूं। जनता को पालिका से सम्बन्धित छोटे-छोटे कार्यों के लिए अलग-अलग पटल पर जाना पड़ता था। उसके लिए मेरे आदेश पर एकल खिड़की पालिका में बना दी गई है। जिससे जनता को राहत मिली है। उन्होंने सभी सभासदों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।       
इस मौके पर सभासद अनवर खॉ, गिरीश शुक्ला, वाहिद अली, अनवर अन्सारी, शाजमा, मो नईम,भागदेवी, भूदेवी चन्देल, लियाकत अली, ममता, राजीव नारायन, मनोज कश्यप, किशोर, जया साहू, जीनत बी, मुकेश साहू, अख्तरी बेगम, मोहित सक्सेना, अरविन्द राठौर, रेशमदेवी, आशीष कश्यप, नाजरीन, अवर अभियन्ता (सिविल) कृष्ण गोपाल चन्द्रा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो तय्यब, सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, केशव गंगवार, राजस्व निरीक्षक लवी कुमार, राजेन्द्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां, लिपिक नवेद इकबाल गनी, सचिन सक्सेना, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, जहांगीर, सुमित सिंह, विनोद प्रकाश सोनकर, महेश बाबू, मनोज सोनकर मनोज सक्सेना, देवेन्द्र सक्सेना एवं पूर्व डीजीसी जवाहर सिंह यादव, जिलाबार अध्यक्ष पवन गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष फरहत अली, सोहिल सिद्दीकी, हर्षित यादव, एडवोकेट भानु यादव, सोमेन्द्र यादव आदि समेत शहर के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *