पं• जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि; शासनकाल की हुई सराहना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर के मोहल्ला सोथा आबिद की चक्की के सामने ज़ाहिद भाई के कैंप कार्यालय पर आधुनिक भारत के शिल्पकार भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अहमद अमजदी बदायूंनी ने कहा पंडित नेहरू ने करोड़ों युवाओं का भविष्य बनाया। ज़ाहिद भाई और वसीम भाई ने कहा आज जो कुछ भी भारत में दिखाई दे रहा है वह सब कांग्रेस की ही देन है।
इस दौरान डॉ जावेद मिर्ज़ा, सैय्यद नदीम उद्दीन, मुहम्मद आरिफ़, रिजवान, हाजी इमरान, राम वीर, सत्य वीर, स्रमोद सोनकर, दिनेश कुमार पाठक, यूसुफ़ अंसारी, असरार फारुकी, इमरान खान आदि मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कैंप कार्यालय ककराला में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कि और ‘आधुनिक भारत के निर्माण’ में उनके योगदान को याद किया। अकबर डम्पी सकलैनी जिला अध्यक्ष ने उनके शासनकाल में शुरू हुई कई योजनाओं की सूची को साझा किया। जिनमें पंचवर्षीय योजनाएं, आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान की स्थापना, भाखड़ा-नांगल बांध परियोजना, 1956 की औद्योगिक नीति संकल्प का जिक्र किया गया। इस मौके तौसीफ सकलैनी, परवेज तौफीक, शुऐब, शब्बू आदि मौजूद रहे।   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *