बदायूॅं जनमत। शहर के स्काउट-गाइड भवन में उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया, साथ ही शपथ ग्रहण भी कराई।
ब्लाक कार्यकारिणी में कुंवरगांव स्थित कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल में सेवारत मोहम्मद कामरान, जो अधिवक्ता इरशाद हुसैन और शिक्षिका रौनक जहां के पुत्र हैं, को संघ का उसावां ब्लॉक मंत्री नियुक्त किया है। बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र कामरान रोशन का योगदान उल्लेखनीय रहा है। वे विभिन्न सरकारी एवं विभागीय प्रशिक्षणों में प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
इनके अलावा रजनीश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष और हरीश गौतम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उसावां के पूर्व एआरपी (ARP) अकबर अली खान को संगठन ने जिला उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी से भेंट कर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं और शिक्षक हितों की रक्षा व शैक्षिक विकास के लिए दृढ़ संकल्प लिया।