बदायूॅं जनमत। भांजे की शादी में शमिल होने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं सूचना मिलने पर रिश्तेदार व परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
बिल्सी कोतवाली के गांव दिधौनी निवासी राजवीर सिंह (42 वर्ष) नोएडा में रहते थे। वह उघैती थाना क्षेत्र के ईखखेड़ा गांव में अपने भांजे राजू की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह को राजवीर नोएडा से आए थे। बस से उतरने के बाद ईखखेड़ा जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। उनकी मौत से उनके भांजे राजू की शादी का माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है।

