सहसवान चेयरमैन बाबर मियां वालिदा और छोटे भाई के साथ उमरा को रवाना

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान नगर पालिका चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां रविवार को अपनी वालिदा और छोटे भाई के साथ उमरा के लिए सऊदी अरब के मुकद्दस मुकाम मक्का-मदीना रवाना हुए। उनके रवाना होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उन्हें मुबारकबाद देने पहुंचे। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और सफर की सलामती के लिए दुआएं कीं। इस दौरान लोगों ने बाबर मियां और उनके परिवार के सुरक्षित सफर, सहूलियत तथा उमरा की कबूलियत के लिए दिल से दुआ की। क्षेत्र के लोगों ने उनके इस धार्मिक सफर पर खुशी जाहिर करते हुए मुबारकबाद दी।
इस मौके पर बसपा जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली, गुलजार खां, सभासद अकरम कुरैशी, आकिल मेंबर, हाफिज इरफान, अनोखेलाल, अंसार हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

सहसवान चेयरमैन बाबर मियां का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए लोग : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *