यूपी जनमत। यूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे हैं। ओपी राजभर के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि सपा के 25 से 27 सांसद टूटने वाले हैं। सपा की इन टूट की बातों पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया भी दी है। इस बीच यूपी कैबिनेट में मंत्री ओपी राजभर लगातार सपा के टूटने की बात दोहरा रहे हैं। उन्होंने रामगोपाल वर्मा का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके नेतृत्व में सपा के सांसद बागी होने जा रहे हैं। इस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
डिप्टी सीएम ने कहा- खुद टूट रहे हैं सपा के सांसद…
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार हैं, हम तोड़ नहीं रहे हैं। 2027 में वे अपने आप टूटकर चले जाएंगे। जो हश्र टीएमसी का पश्चिम बंगाल में हुआ है, यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा का उससे भी बुरा हश्र होगा। 2027 में सपा चारों खाने चित हो जाएगी।
डिप्टी सीएम, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को साकेत नगर के एक होटल में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में आए थे। सम्मेलन से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह दावा भी किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ें या अलग अलग, भाजपा रिकार्ड विजय पाकर उत्तर प्रदेश में तीसरी बार और देश में चौथी बार सरकार बनाएगी। सपा ब्राह्मण सम्मेलन कर ले या ठाकुर सम्मेलन, कोई फायदा नहीं होने वाला। अखिलेश यादव की साइकिल सैफई जा सकती है, सत्ता के गलियारे में नहीं।


