हमारे मरने के बाद समाज हमें किस रूप में याद रखे ऐसे कार्य करें : ध्रुव देव गुप्ता

राजनीति

बदायूँ जनमत। युवा मंच संगठन की बदायूं नगर कार्यकारणी का विस्तार बाला जी नगर में कुशाग्र वर्मा और लकी ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती आशा गुप्ता ने की और संचालन राजा दिवाकर ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुऐ युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा हमारे मरने के बाद हमें समाज किस रूप में याद रखे यह समझना अनिवार्य है। वहीं युवा मंच संगठन के बरेली मंडल प्रभारी हमीद रसूल ने कहा संगठन अब पूर्ण रूप से बदले हुऐ स्वरूप में कार्य करेगा, जिससे युवाओं को अपने करियर में लाभ अर्जित हो सके साथ ही जीवन का लक्ष्य भी युवाओं का सुनिश्चित हो सके।
इसी क्रम में युवा मंच संगठन बदायूं नगर कार्यकारणी के पदाधिकारीगण को मनोनयन पत्र देकर संगठन में मनोनित किया गया। नगर बदायूं के नगर प्रभारी कुशाग्र वर्मा, नगर उपाध्यक्ष दीपक पाठक, शशांक वर्मा, अमन राजपूत, निर्भय गुप्ता, नगर महासचिव मोहम्मद आगाज़, शांतनु वर्मा नगर सचिव, अर्पित माथुर, मोहित शर्मा, शिवम वर्मा, सचिन नेगी, कौशल कुमार, अर्पित मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष विकास नारंग, आंदोलन प्रमुख गोविंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी सनी कश्यप, अर्जुन शास्त्री, मुख्य सदस्य में दीपक यादव, अनिकेत, कुंदन राजन, दिलीप, अर्जुन आदि रहे। सभी को फूलमाला मनोनयन पत्र देकर और अंग वस्त्र देकर।संगठन की प्रेरणास्त्रोत आशा गुप्ता एडवोकेट के द्वारा मनोनीत किया गया।

फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *