बदायूं में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, शांतिभंग में हुआ चालान

अपराध
बदायूॅं जनमत‌। थाना उसहैत क्षेत्र में कक्षा आठ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना पुलिस ने स्थिति को देख आरोपी शिक्षक का शांतिभंग में चालान किया है।
थाना पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक प्रेमवीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम हसनपुर थाना नौझील जनपद मथुरा के खिलाफ धारा 170/126/135, धारा 74 BNS व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है। वहीं शनिवार दोपहर को अभियुक्त को माननीय न्यायलय उपजिला मजिस्ट्रेट दातागंज के समक्ष भेजा गया।
क्या था पूरा घटनाक्रम….
आरोप है कि उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सरेली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह ने गुरुवार को कक्षा आठ में बढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। कलयुगी शिक्षक की हरकत से नाबालिग छात्रा मानसिक रूप से भयभीत हो गई। उसने घर आकर परिजनों को शिक्षक की हरकत बताई। परिजनों के अनुसार आरोपी शिक्षक शुक्रवार को स्कूल नहीं आया था। आज शनिवार को जब शिक्षक स्कूल आया तो परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल पहुंचे। परिजनों ने शिक्षक से पूछताछ की तो शिक्षक अभद्रता करने लगा। इस पर माहौल और बिगड़ गया, ग्रामीण एकजुट होकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने लगे।

वहीं सूचना पर उसहैत थाना पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और आरोपी शिक्षक को थाने ले गई। नाबालिग छात्रा के पिता की तहरीर पर उसहैत पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की है।

उसहैत पुलिस की हिरासत में छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *