बदायूं में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; 21 क्विंटल दूषित छेना मिठाई नष्ट कराई, 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता के लिए जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बुधवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से 08 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि बुधवार को चलाए गए अभियान में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही की गई, जिसमें बराही, दातागंज स्थित नौशाद पुत्र दिलशाद के वाहन से छेना मिठाई का एक नमूना तथा शेष लगभग 2100 किग्रा दूषित छेना मिठाई (अनुमानित मूल्य 2,52000) को मौके पर नष्ट कराया गया।
उन्होंने बताया कि आसिफपुर रोड बिसौली स्थित सैदर अली के वाहन से सरसों तेल एक नमूना तथा शेष लगभग 224 किग्रा सरसों तेल (अनुमानित मूल्य 36,000) को सीज किया गया। बरेली रोड बदायूं से आस मोहम्मद के वाहन से एक मिश्रित दूध का नमूना। बिनावर स्थित विसेन साहू के प्रतिष्ठान से एक बूंदी लड्डू का नमूना तथा शेष लगभग 12 किग्रा बूंदी लड्डू एवं बर्फी (अनुमानित मूल्य 3150) को मौके पर नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि बिनावर स्थित तयूब के प्रतिष्ठान से एक लौंज का नमूना संग्रहित कर साफ-सफाई के सम्बन्ध में सुधार नोटिस देने की संस्तुति दी गई। बरेली रोड बदायूं स्थित रवि साहू के प्रतिष्ठान से एक मिश्रित दूध का नमूना। आरिफपुर नवादा स्थित मेसर्स कृष्णा डेयरी से एक मिश्रित दूध का नमूना। समरेर दातागंज स्थित वाहन से चीनी से निर्मित एक खिलौना का नमूना। संग्रहित किए गए कुल 08 नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण भगवत सिंह, खुशीराम, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, माता शंकर बिन्द, करन सिंह, प्रमोद कुमार एवं सीमा यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *