गंगा स्नान के दौरान महिलाओं को ताकने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। गंगा स्नान कर रही महिलाओं को कथित तौर पर ताकने के मामले में पहले गिरफ्तार हुए दो आरोपियों सहित चार अन्य को शांति भंग करने के आरोप में दोबारा गिरफ्तार किया है। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के गांव सरेली में बीते 5 नवंबर को दिन में करीब 11 बजे गंगा स्नान के दौरान महिलाएं कपड़े बदल रही थीं। आरोप है कि ग्राम सरेली के निसारूद्दीन और बाबू सहित कुछ अन्य लोग उन्हें देख रहे थे। महिलाओं के परिजनों और शिकायतकर्ता ने इसका विरोध किया, जिसके बाद गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की गई।
शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर, उसहैत थाने में 7 नवंबर को मु0अ0सं0 231/25 धारा 191(2)/352/131 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद 8 नवंबर को निसारूद्दीन (31), बाबू उर्फ कमरूद्दीन (42) पुत्रगण ताहिरूद्दीन और रियाज (25) पुत्र निहालुद्दीन निवासीगण ग्राम सरेली को धारा 170/126/135 BNSS के तहत चालान किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद आज 9 नवंबर को निसारूद्दीन (31), रियाज (25), इमरान (23) पुत्र निजामुद्दीन, इमरान (23) पुत्र निज़ामुद्दीन और गुलाम नवी (24) पुत्र नवी रसूल निवासीगण ग्राम सरेली ने कथित तौर पर फिर से शांति भंग करने का प्रयास किया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि आज 9 नवंबर को उसहैत पुलिस ने इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए माननीय न्यायालय तहसील दातागंज रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विश्वदेव सिंह, कॉन्स्टेबल उमेश चंद्र और कॉन्स्टेबल रमाकांत शामिल थे।उसहैत पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *