बदायूं में सड़क पर करते समय कार ने महिला को उड़ाया; 18 किलोमीटर तक पुलिस ने दौड़ाया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अलापुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई। संजरपुर गांव के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार वैगनार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान अलापुर थाना क्षेत्र के गुदनी निवासी धनवती पत्नी रामसिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना करने वाली वैगनार कार घटना के बाद करीब 18 किलोमीटर तक पीछा करने पर भी नहीं रुकी। पुलिस अब फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *