बदायूॅं जनमत। ब्लाक जगत और म्याऊं के गांव बिलहरी, गुड़ाना, सैदपुर में अपने ग्राहकों से समय पर पुनः केवाईसी कराने और निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय करने का अनुरोध किया और कैंप में अपने सभी ग्राहकों की रीकेवाईसी की ताकि वे सरकारी कल्याणकारी लाभों सहित बैंकिंग सेवाओं का निर्बाध रूप से लाभ उठा सकें। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक अपने ग्राहकों को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध है,” शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कैंप में हमने अपने ग्राहकों को शिकायत निवारण तंत्र और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर संक्षिप्त रूप से जागरूक किया है जिससे लोग डिजिटल भुगतान करने में सुरक्षित रहें और उन्हें इसकी सही जानकारी रहे।
कैंप में अहम भूमिका भारतीय स्टेट बैंक अलापुर के अधिकृत बीसी मुहम्मद क़मर, मोहम्मद ज़ुबैर, बृजेन्द्र भारद्वाज ने अदा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान साकिब फलाही का विशेष सहयोग रहा।

