बदायूॅं जनमत। कस्बा उसहैत में थाने के निकट पत्रकार एकता संघ कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर क्राइम बाबू राम गौतम और थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। स्थानीय पत्रकारों ने अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। संचालन एनके पाठक ने किया।
कार्यालय प्रभारी पत्रकार अजय गुप्ता ने कहा पत्रकार एकता संघ के सभी पत्रकार बंधुओं का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखना और एक स्वतंत्र, निष्पक्ष चौथे स्तंभ को बढ़ावा देना है। वहीं पत्रकार का कार्य समाजिक समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना है। पत्रकार प्रमोद गुप्ता ने कहा हमारा उद्देश्य सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करना और लोकतंत्र को मजबूत करना है। पत्रकार एनके पाठक ने कहा पत्रकार एकता संघ अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पत्रकारिता और समाज सेवा में नवीन ऊर्जा लाने का काम करेगा। पत्रकार एस शाहिद अली ने कहा पत्रकार समाज का आईना होता है। उस पर किसी भी स्तर का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी पूरी टीम की ओर से क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का भरसक प्रयास किया जायेगा।
इस दौरान पत्रकार एनके पाठक, जनमत एक्सप्रेस के चीफ एडिटर एस शाहिद अली, पत्रकार दैनिक जागरण केशव भारद्वाज, अमर उजाला गौरव भारद्वाज, इंडिया न्यूज चैनल पत्रकार प्रमोद गुप्ता, दैनिक अमृत विचार व प्रिया लाइव न्यूज चैनल पत्रकार अजय गुप्ता, चेयरमैन नबाव हसन, वरिष्ठ समाज सेवी रामप्रकाश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, महेश गुप्ता, प्रधान मुनीश कुमार, प्रधान महताब शाक्य, राजाराम राठौर, सोरन, पन्नालाल गुप्ता, मुन्ने आदि मौजूद रहे।
पत्रकार एकता संघ कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए अतिथिगण : जनमत एक्सप्रेस।