बाबा रामस्वरूप दास का निधन; 20 साल से रह रहे थे अस्धरमईमढ़ी पर सेवा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। ब्लॉक म्याऊं क्षेत्र के गांव अस्धरमईमढ़ी पर स्थित बाबा निहाल दास की मणि पर शनिवार सुबह एक 70 वर्षी संत बाबा रामस्वरूप दास के हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी मृत्यु की खबर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बाबा रामस्वरूप दास पिछले 20 वर्षों से पुरानी बाबा निहाल दास मढ़ी पर रह रह कर सेवा कर रहे थे। शनिवार सुबह अचानक उनकी हृदय गति रुक गई, जिससे उनका देहांत हो गया। मूल रूप से बाबा रामस्वरूप दास शाहजहांपुर जिले के थाना कांट क्षेत्र के हरुआ गांव के निवासी थे। लगभग 20 साल पहले इस मढ़ी पर आकर रहने लगे थे। यहीं पर उन्होंने अपना जीवन व्यतित किया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के गंगा नदी की ढाई घाट पर किया गया।

फाइल फोटो : रिपोर्ट – कुलदीप सिंह । जनमत एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *