बदायूॅं जनमत। इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ काउंट सीजर मैटी का 217वां जन्म समारोह डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी उप्र के तत्वावधान में डॉ गीतम सिंह के हास्पीटल पर मनाया गया। जिसमें जनपद की विभिन्न कस्बे एवं देहात की इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि डॉक्टर बी डी गुप्ता और कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कलीम खान जिला प्रभारी के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा डॉ काउंट सीजन मेटी के चित्र पर माल्यार्पण डॉक्टर बी डी गुप्ता ने किया और उसके बाद अन्य डॉक्टर्स ने भी माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
डॉ हबीब क़ादरी ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के फाउंडर डॉ काउंट सीजर मैटी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और बताया कि हम 217वां जन्मदिन मना रहे हैं। डॉ काउंट सीजर मैटी ने चिकित्सा जगत को एक नई चिकित्सा पद्धति को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया और यह पद्धति बिल्कुल हर्बल पर आधारित है। इसमें किसी प्रकार की अन्य चीजों का प्रयोग नहीं किया गया है। केवल वनस्पतियों से ही दवा का निर्माण किया जाता है, इसलिए यह किसी भी प्रकार से शरीर के लिए हानिकारक नहीं होती है।
डॉ बी डी गुप्ता ने कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के लिए सरकार से बहुत जल्द मान्यता मिल जाएगी। प्रदेश के पास के अन्य प्रदेशों में जैसे मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में मान्यता हो चुकी है।
वजीरगंज निवासी डॉ कलीम खान ने कहा कि मेरे लिए बोर्ड द्वारा जिला प्रभारी बनाया गया है। अगर किसी चिकित्सक के लिए किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह तुरंत सूचित करें।
कार्यक्रम में डॉ हाकिम सिंह, डॉ अरमान खान, डॉ रवि, डॉ प्रशांत, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह सोलंकी, डॉ सुशील सिंह आदि उपस्थित रहे।


