बदायूॅं जनमत। सड़क सुरक्षा प्रोग्राम के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। जिसमें 7 ओवरलोड वाहनों को परिवहन कार्यालय में सीज किया। जिनके द्वारा 2.5 लाख प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। साथ ही 103 दो पहिया वाहनों का चालान गलत दिशा में वाहन चलाते हुए, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाते हुए एवं मोबाइल फोन का प्रयोग के अभियोग में चालान किए गए, साथ ही हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) द्वारा सभी जन सामान्य से अपील की गई कि वाहन हमारी सुविधा के लिए है, इसका सदुपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं यातायात के नियमों का पालन करें, एक छोटी सी गलती बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। जो हमारी और हमारे परिवार की खुशियां छीन सकती है। इसलिए मार्ग पर सुरक्षात्मक तरीके से वाहन चलाएं।

